अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर क्यों बैठे योगी के मंत्री, सपा का भी मिला साथ, जानें क्या है मामला?

By अंकित सिंह | Sep 11, 2026

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने गुरुवार देर शाम लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुर्दाघर में पार्टी कार्यकर्ता विनोद साहनी की मौत को लेकर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोंडा में साहनी पर गोली और चाकू से हमला किया गया था। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, समाजवादी पार्टी के विपक्षी नेता भी निषाद — जो NDA के सहयोगी हैं — के साथ धरने में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में एक मंत्री की बात भी नहीं सुनी जाती है। मंत्री ने बताया कि पीड़ित विनोद साहनी निषाद समुदाय से थे।

सरकार का एक्शन

हालांकि, बाद में रात में पुलिस ने कहा कि सहनी को लाठियों से पीटा गया था और पोस्टमार्टम में गोली या चाकू का कोई घाव नहीं मिला। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और साहनी की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन की भी पुष्टि की। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर पहचाने गए विनोद कुमार साहनी की KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद मंत्री अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और परिवार के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मामले में कथित लापरवाही बरतने के आरोप में SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी अभिषेक के मुताबिक, परसपुर के थानाध्‍यक्ष उप निरीक्षक कमला शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह और सिपाही अभिमन्यु भारती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। 

इसे भी पढ़ें: AAP vs BJP: Satya Niketan में BJP MLA के कथित Illegal PG पर बरसे Saurabh Bhardwaj, गिराने की मांग

अखिलेश का तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि  भाजपा राज ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ का पर्यायवाची बन गया है, जिसके निशाने पर ‘पीडीए’ है। अगर कहीं कोई भी ‘धर्म-न्याय’ में विश्वास करनेवाला है तो इस क्रूर हत्या का संज्ञान ले अन्यथा पीडीए समाज मिलजुलकर अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेगा। भाजपा में ‘निषाद’ को ‘विषाद‘ के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Mind Games या Delimitation की चाल? Congress का PM Modi सरकार पर गंभीर आरोप

Putin पहुंचे New Delhi, BRICS Summit और द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

Preity Zinta का बड़ा बयान: आज Paparazzi और Social Media के दबाव में काम कर रहे कलाकार

DUSU Election: ABVP ने उतारा अपना केंद्रीय पैनल, Yash Dabas अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित