युवाओं का Mental Health खतरे में! जानें क्यों बढ़ रहे हैं Memory Loss और Stress के गंभीर मामले

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 07, 2026

आजकल युवाओं में याददाश्त शक्ति धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। आज के यूथ में बुढ़ावे जैसी समस्याएं काफी देखने को मिल रही है, जैसे कि जोड़ों में दर्द, चीजों को भूलना और कमजोरी महसूस होना। 20-30 साल की उम्र के लोगों में भूलने की आदत हो चुकी है। 

युवाओं में क्यों बढ़ती जा रही है भूलने की आदत?

- आजकल लाइफस्टाइल से संबंधित कई फैक्टर्स के कारण युवाओं में मेमोरी से जुड़ी दिक्कते बढ़ती जा रही हैं। आज के लोगों में डिप्रेशन सबसे बड़ा जोखिम कारक बना हुआ है, जो ब्रेन हेल्थ, मेमोरी और मेंटल हेल्थ प्रभावित करता है।

- लंबे समय से तनाव में रहने के कारण और नींद की कमी के कारण हमारी मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है। इस कारण से कुछ चीजों को याद रखने में मुश्किल होता है। अक्सर तनाव के कारण हमारे दिमाग में इतना प्रेशर  हो जाता है कि वो और कामों को सही ढंग से याद नहीं कर पाता है।

- जिसके बाद दिमाग की जानकारी को इकट्ठा करने और याद करने की क्षमता कम होने लगती है। इसके साथ ही, हाई बीपी, डायबिटीज और खराब हार्ट हेल्थ का भी दिमाग के ब्लड फ्लो पर असर होता है और चीजों को याद रखने में मुश्किल होने लगती है।

- इसके अलावा, न्यूट्रिशन की कमी के कारण विटामिन बी 1 और बी 12 का लेवल कम होना, ज्यादा एल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग भी नर्वस सिस्टम को कमजोर कर देता है।

 - वैसे कुछ दवाओं के सेवन से कई बार चीजों को याद रखने में मुश्किल हो जाता है। असल में जीवनशैली में बदलाव, स्ट्रेस को मैनेज करना, रेगुलर एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर