By Kusum | Aug 13, 2025
मंगलवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 202 रनों से हार झेलनी पड़ी। ये उसकी एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़ी हार है। वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। इससे पहले 1992 में उसने पाकिस्तान में 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती थी।
वनडे में चौथी बार पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज बगैर खाता खोले आउट हुए। ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक, कप्तान मोहम्मद रिजवान, हसन अली और अबरार अहमद खाता खोले बगैर आउट हुए। सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 23 रन बनाए। बाबर आजम ने 9, नसीम शाह ने 6 और हुसैन तलत ने 1 रन बनाए। सील्स ने 18 रन देकर 6 विकेट लिए। गुणाकेश मोती ने 2 और रस्टन चेस ने 1 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने घरेलू सरजमी पर लगातार चौथी वनडे सीरीज अपने नाम किया। पिछले साल बांग्लादेश को और 2023 और 2024 में इंग्लैंड को हराया था। इससे पहले केवल एक बार वेस्टइंडीज ने घरेलू मैदान पर लगातार चार या अधिक द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज जीती है। 1981 से 1990 के बीच 9 सीरीज उसने अपने नाम किया था।