Pulwama attack में शहीद तीन जवानों की विधवाओं ने जीवन लीला समाप्त करने की अनुमति मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 2019 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के तीन जवानों की विधवाओं ने राजस्थान सरकार पर उनसे किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र से अपनी जीवन लीला समाप्त करने की अनुमति मांगी है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी मीणा ने शनिवार को यह दावा किया। मीणा पिछले कुछ दिनों से शहीदों के परिजनों के साथ यहां धरने पर बैठे हैं। सांसद मीणा शहीदों की विधवाओं के साथ राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपने राजभवन गये थे।

भाजपा नेता ने कहा कि शहीदों के परिवारों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय राज्य सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पुलिस ने उनके साथ उस समय भी दुर्व्यवहार किया जब वे हाल ही में विधानसभा के द्वार पर विरोध कर रहे थे।’’ मीणा और शहीदों की विधवाओं मंजू जाट, मधुबाला, सुंदरी देवी और रेणु सिंह के साथ राजभवन गये और इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने वाला उनका ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि सांसद मीणा ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों रोहिताश लांबा, हेमराज मीणा और जीतराम गुर्जर के परिजनों के साथ के शहीद स्मारक पर मंगलवार से धरने पर बैठे हैं।

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup