गांव के लड़के के प्यार में पत्नी बनी किलर, सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

By एकता | Sep 05, 2022

बिहार के समस्तीपुर से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ की पुलिस ने एक महिला को अपने ही पति की हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने अपने पति की हत्या करने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने सुपारी किलर भी हायर किया था। लेकिन अब पुलिस ने रिंकू और उसके प्रेमी को जेल पहुंचा दिया है।

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हुई हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

29 अगस्त को रिंकू अपने पति को गंगा नहाने लेकर गई, जहाँ चकबिदोलिया पुरुषोत्तमपुर के पास सूनसान इलाके में पहुंचते ही उसने सुपारी किलर को सिग्नल दिया। जिसके बाद उन्होंने दिलीप की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की करने के बाद रिंकू की साजिश का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त से 10 दिन पहले भी दिलीप राय की हत्या करवाने की कोशिश की गयी थी, लेकिन वह बच गया था। जिसके बाद रिंकू ने खुद इसका जिम्मा उठाया और अपने पति की हत्या की प्लानिंग में शामिल हो गई। बता दें कि पुलिस पूछताछ में रिंकू और उसके प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि