शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे,पति ने गुस्से में आकर पत्नी को किया आग के हवाले

By सुयश भट्ट | Sep 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक अजीब किस्सा देखने को मिला है। जहां शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर नाराज पति ने पत्नी को कैरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में महिला का इलाज जारी है।

आपको बता दें कि मामला जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सथनी का है। जहां गुरुप्रसाद खैरवार नाम के एक व्यक्ति ने 15 अगस्त को अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया। और पैसा नहीं देने से नाराज पति ने पत्नी के ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा दिया। जिसके बाद पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है। इस दौरान आरोपी पति पत्नी को गंभीर अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:माँ बेटी की हत्या का कलंक ढ़ो रहे पीड़ित को ग्वालियर हाईकोर्ट ने माना निर्दोष,2 लाख के मुआवजे और आरोपियों पर कार्यवाही का दिया आदेश 

वहीं गंभीर रूप से घायल पीड़िता को उपचार के लिए रीवा मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां महिला जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं पुलिस ने शराबी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी जिसे लगभग 20 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

बिजली बिल करना है कम? AC को बस इस तापमान पर चलाएं, मिलेगा बेहतर कूलिंग

गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?

Jammu Kashmir: Rajouri में LoC के पास बड़ा हादसा, ग्रेनेड ब्लास्ट में JCO समेत 4 जवान घायल

Hanuman Garhi Temple: Ayodhya में क्यों है हनुमान गढ़ी का इतना महत्व? जानें Lord Ram के दर्शन से जुड़ा ये रहस्य