By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2017
चंडीगढ़। मोहाली में एक पत्नी ने अपने भाई की मदद से अपने पति की कथित तौर हत्या कर दी। हत्या का मामला उस समय सामने आया जब वह सूटकेस में बंद शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि एकम सिंह ढ़िल्लों का शव मोहाली स्थित उसके किराए के मकान के पास एक बीएमडब्ल्यू कार के अंदर एक सूटकेस से बरामद किया गया।