मेरठ में मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

मेरठ (उप्र)। मेरठ जिले के खरखौदा कस्बे में एक युवक ने सोमवार सुबह कथित तौर पर मामूली विवाद में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: भीषण बिजली संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, 8 से 15 घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

उन्होंने बताया कि हमलावर ने पत्नी की गर्दन, हाथ व सिर पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर तब तक वार किये जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच