पत्नी का Silent Treatment मतलब बड़ा Red Flag, ये 5 संकेत रिश्ते को Divorce तक ले जा सकते हैं

By एकता | Mar 17, 2026

पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी अनबन होना आम बात है, लेकिन कई बार ये बातें इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अक्सर पत्नियां अपनी नाराजगी जाहिर करने के बजाय चुप रहना पसंद करती हैं, जबकि पुरुषों की आदत बोलकर समस्या बताने की होती है। जब पत्नी अपनी परेशानियां बताना बंद कर देती है, तो पतियों को लगता है कि सब ठीक है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता। एक पति के तौर पर आपको अपनी पत्नी की खामोशी और उनके व्यवहार में आए बदलावों पर ध्यान देना चाहिए ताकि समय रहते कड़वाहट को दूर किया जा सके।

घर में अचानक छाई चुप्पी: जो पत्नी पहले दिनभर की बातें और किस्से आपसे शेयर करती थी, अगर वह अचानक बिल्कुल चुप हो जाए, तो यह एक बड़ा संकेत है। इसका मतलब है कि वह आपसे मानसिक रूप से दूर हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship में पुरुष न करें ये 5 गलतियां, ये Habits बन सकती हैं Breakup की वजह

'मैं खुद कर लूंगी' वाला रवैया: अगर आप मदद करना चाहें और वह कहें कि 'रहने दो, मैं खुद कर लूंगी', तो यह आत्मनिर्भरता नहीं बल्कि गुस्सा है। उन्हें लगता है कि जब उन्हें आपकी जरूरत थी, तब आप साथ नहीं थे।

बात-बात पर ताने मारना: अगर छोटी-छोटी बातों पर पुरानी गलतियों का जिक्र होने लगे या वे तंज कसने लगें, तो समझें कि अंदर बहुत गुस्सा जमा है। वे सीधे अपनी परेशानी नहीं बता पा रही हैं, इसलिए पुरानी बातों से भड़ास निकाल रही हैं।

व्यवहार से गुस्सा दिखना: कई बार गुस्सा शब्दों से नहीं बल्कि हरकतों से दिखता है। जैसे दरवाजे जोर से बंद करना, बर्तन पटकना या आपके कमरे में होने के बावजूद फोन या टीवी में खोए रहना।

दूरी बनाना: अगर आपकी पत्नी बात करते समय आपसे नजरें चुरा रही हैं या आपके पास बैठने से बच रही हैं, तो यह साफ है कि उन्हें मन में गहरी ठेस पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद Partner क्यों बदलने लगता है? Relationship Experts ने खोला ये बड़ा राज

ऐसे दूर करें पत्नी की नाराजगी

अगर आपको ये संकेत दिखाई दें, तो इसे शांति समझकर चुप न बैठें। उन्हें अकेला छोड़ने से समस्या और बढ़ सकती है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप शांत मन से उनके पास बैठें, उनका हाथ थामें और बिना किसी बहस के पूछें कि क्या परेशानी है। उन्हें यह महसूस कराएं कि उनकी भावनाएं आपके लिए कीमती हैं। उनकी पूरी बात धैर्य से सुनें और जरूरत पड़ने पर माफी भी मांगें।

प्रमुख खबरें

Karnataka के Haveri में अंजनेय मंदिर में पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Trump की Economic D-Day धमकी पर भारत का रुख स्पष्ट, MEA ने West Asia में शांति के लिए कूटनीति और संवाद पर दिया जोर

Bengaluru में कार से 9 करोड़ Cash जब्त, Income Tax विभाग ने एक को हिरासत में लिया

FDI नियमों में ढील के बाद चीन की आंशिक हिस्सेदारी वाले 4,895 करोड़ रुपये के 29 प्रस्ताव आए