Bigg Boss OTT 2 Winner । वाइल्डकार्ड एंट्री Elvish Yadav ने रचा इतिहास, प्रशंसकों की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग ने दिलाई जीत

By एकता | Aug 15, 2023

बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री के बाद से चर्चा में रहे प्रतियोगी एल्विश यादव ने शो जीत लिया है। वह अभिषेक मल्हान को हराकर बिग बॉस ओटीटी 2 की चमचमाती ट्रॉफी को अपने घर लेकर गए। इसी के साथ वह बिग बॉस के इतिहास के पहले ऐसे प्रतियोगी बन गए, जिसने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो जीता है। बता दें, कल से पहले शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाला कोई भी प्रतियोगी बिग बॉस का खिताब नहीं जीता था।

इसे भी पढ़ें: Rajkummar Rao ने 'Gadar 2' की सफलता पर सनी देओल को दी बधाई, फिल्म ने 3 दिन में 135 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार

बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी हासिल करने पर एल्विश यादव ने अपनी ख़ुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में खुश हूं क्योंकि मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। इतिहास रचा गया है, और मैंने इसे घटित किया है। यह निश्चित रूप से मुझे विशेष महसूस कराता है और यह वास्तव में एक अद्भुत एहसास है।'

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार