Eastern Washington में जंगल में आग से एक की मौत, 185 ढांचे क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

मेडिकल लेक। पूर्वी वाशिंगटन में हवा से भड़की जंगल की आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 185 ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आग के करण एक प्रमुख राजमार्ग बंद करना पड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्राकृतिक संसाधन विभाग की प्रवक्ता इसाबेल होयगार्ड ने बताया कि स्पोकेन काउंटी से लगभग 24 किलोमीटर दूर मेडिकल लेक शहर के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार दोपहर आग की लपटें उठनी शुरू हुईं थीं।

परिवहन विभाग ने अपने वेबपेज पर कहा, ‘‘राजमार्ग के दोनों तरफ आग की लपटें उठ रही हैं।’’ होयगार्ड ने बताया कि अभी तक आग के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी जारी नहीं की गई है। शहर से सुरक्षित निकाले गए लोगों को रातभर एक हाईस्कूल में आश्रय दिया गया।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव