3500 जवान करेंगे हमास पर हमला? गाजा पर पाकिस्तान का खतरनाक प्लान

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2025

पाकिस्तान का दोहरा चेहरा एक बार फिर से सामनेगया हैवो पाकिस्तान जो खुद को गाज़ा का रहनुमा बताता हैउसने फिर से मुस्लिम ब्रदरहुड को धोखा दे दिया हैदरअसल गाज़ा में इजरायली तबाही के बाद स्थिरता बहाल करने के लिए अमेरिका की अगुवाई में एक इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स बनाने की योजना चल रही है। अमेरिका के इशारे पर पाकिस्तान भी इस योजना के तहत गाज़ा में सैनिक भेजना चाह रहा है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने इस प्रस्तावित फोर्स का हिस्सा बनने की पेशकश की है।

फिलहाल कुछ तय नहीं है कि कब तक में और कितने सैनिक भेजने हैं। लेकिन पाकिस्तान अपनी ओर से 3500 सैनिक गाज़ा भेजना चाहता है। वैसे तो पाकिस्तान फिलिस्तीन देश बनाने का बहुत बड़ा हिमायती रहा है और हमास के नेताओं के मारे जाने पर पाकिस्तान ने कई बार इजराइल की आलोचना भी की है। पाकिस्तानी लोगों की भावना भी फिलिस्तीन के समर्थन में रहती है। जिन्हें कई मौकों पर देखा गया है कि वो हमास का भी खुलेआम समर्थन करते हैं। और अब पाकिस्तान की फौज भेजने की बात से यह सारी जनता सेना और सरकार के ऊपर भड़क सकती है।

इसे भी पढ़ें: Asim Munir ने सीधे ले लिया चीन से पंगा, अब जिनपिंग बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का हाल

पाकिस्तान के भीतर मौजूद कट्टरता को देखते हुए इस जनता का भारी विरोध हिंसक भी हो सकता है। पाकिस्तान ने इजराइल को एक देश के रूप में कभी मान्यता नहीं दी है और पाकिस्तान ने ऑफिशियली हमास को भी कभी आतंकवादी संगठन नहीं माना है। वहां की सरकारों ने पारंपरिक तौर से फिलिस्तीन का समर्थन किया है। लेकिन अब मुनीर के इशारे से चल रही शबाज शरीफ की सरकार का यह आलम है कि वह उसी हमास के खिलाफ जब इजराइल और अमेरिका मिलकर नई फोर्स बनाने का प्रस्ताव रखते हैं तो पाकिस्तान उसका हिस्सा बनना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Narayani नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, प्रशासन अलर्ट पर

सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

Mansarovar Yatra: Nepal में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर Tamil Nadu सरकार की नजर

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!