White House में अब गाय आएगी? उषा वेंस के खिलाफ नफरत क्यों फैलाने लगे लोग

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

20 जनवरी को जेडी वेंस के उपराष्ट्रपति पद की शपथ के साथ उषा वेंस अमेरिका में पहली भारतीय मूल की सेकेंड लेडी बन गई हैं। लेकिन इन ऐतिहासिक पल के साथ ही उनके धर्म और पहचान पर ऑनलाइन नफरत क अजीब माहौल भी देखने को मिला। उषा वेंस कौन हैं ये तो लोग लगातार जानना चाहते हैं। उषा वेंस किस धर्म से संबंधित हैं, इसके बारे में लोग लगातार सर्च कर रहे हैं। आपोक बता दें कि उषा वेंस एक हिंदू परिवार से आती हैं। उषा और वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी और 2014 में केंटकी में उन्होंने विवाह कर लिया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार यह विवाह समारोह हिंदू पुजारी की मौजूदगी में हुआ था। वेंस दंपति के तीन बच्चे हैं: बेटा इवान और विवेक, तथा एक बेटी जिसका नाम मीराबेल है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल को 2,000 पाउंड बम की आपूर्ति पर बाइडन की लगाई रोक ट्रंप ने हटाई

ट्रंप ने बांधे तारीफों के पुल

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस बेहद बुद्धिमान हैं और वह उन्हें ही उप राष्ट्रपति चुनते लेकिन उत्तराधिकारी का चुनाव अलग प्रकार से किया जाता है। ट्रंप ने कहा कि मैं जेडी को काफी समय से जानता हूं। मैंने ओहायो में उनका समर्थन किया था। वह बेहतरीन सांसद रहे और बहुत ही होशियार थे, लेकिन उनसे ज़्यादा होशियार उनकी पत्नी हैं। ट्रंप के ये कहने पर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। ट्रंप ने फिर जेडी की ओर देखा और कहा कि मैं उन्हें चुनता लेकिन उत्तराधिकार का नियम इस प्रकार से काम नहीं करता।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान

Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना

Tejaswin Shankar ने Asian Games में जीता कांस्य, रजत गंवाने पर जताई निराशा

Tripura TTAADC: 587 ग्राम समितियों की 2,950 सीटों पर मतदान शुरू