सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद क्या टैंकर माफियाओं के खिलाफ एक्शन लेगी AAP सरकार, गोपाल राय का आया बयान

By अंकित सिंह | Jun 12, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर माफिया के प्रसार और पानी की बर्बादी को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि उसने उनके खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। न्यायमूर्ति पीके मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक अवकाश पीठ हिमाचल प्रदेश से अधिशेष पानी जारी करने की दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi water Crisis | सुप्रीम कोर्ट ने जल संकट के बीच टैंकर माफिया को लेकर दिल्ली सरकार से किया सवाल, कहा- 'समस्या से निपटने के लिए आपने क्या उपाय किए हैं?'

उन्होंने कहा कि इस बार बेतहाशा गर्मी बढ़ी है, जिससे पानी की क़िल्लत हुई है। वहीं जो पानी हिमाचल प्रदेश से हरियाणा होते हुए दिल्ली आता है, उसमें हरियाणा सरकार अड़चन पैदा कर रही है। दिल्ली में अगर कहीं पानी बर्बाद हो रहा है तो उसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हम जल्द ही इस समस्या का समाधान कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और सत्येंद्र जैन जी को जेल में डाला गया है। बीजेपी वाले दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं, लेकिन हम काम करते रहेंगे। LG साहब कभी-कभी भूल जाते हैं कि वह BJP के प्रवक्ता नहीं बल्कि दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी