SC के फैसले को मानेंगे, हरियाणा CM नायब सैनी बोले- ढाबों पर Veg या नॉन वेज का बोर्ड जरूर लगाएं

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (22 जुलाई) को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों द्वारा पारित निर्देशों पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। 'नेम-प्लेट' मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। लेकिन शाकाहारी लोगों को ये नहीं पता चलता कि यहां क्या बनता है और क्या नहीं बनता। अगर उस(दुकान) पर कोई चिन्ह बना होगा, कुछ लिखा होगा तो उन्हें मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Name plate controversy: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विपक्ष ने किया स्वागत, कांग्रेस बोली- PM राज धर्म के बारे में...

यूपी और उत्तराखंड के अलावा, दो और राज्य इसमें शामिल हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या यह एक प्रेस बयान था या एक औपचारिक आदेश था कि इन्हें प्रदर्शित किया जाना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि दुकानदारों सिर्फ खाने का प्रकार बताने की जरूरत है। यानी शाकाहारी है या मांसाहारी वो बताने की जरूरत होगी।  मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।   

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील