क्या फिर से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर लौटेंगे राहुल गांधी ? वेणुगोपाल ने दिया ये बड़ा बयान

By अनुराग गुप्ता | Dec 07, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन एक बार फिर से ऐसे संकेत मिलते हुए दिखाई दे रहे है कि राहुल गांधी दोबारा से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगततौर पर हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि पार्टी के आलानेता प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में विचार भी नहीं करें।

फिलहाल राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ केरल के वायनाड दौरे पर हैं। जहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए वेणुगोपाल ने ऐसे संकेत दिए कि राहुल फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। आपको बता दें कि वेणुगोपाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि जुलाई में राहुल का पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय भावनात्मक था और वह जल्द ही इस पद पर लौटेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं कि राहुल की वापसी हो। ऐसे में उम्मीद है कि राहुल कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। 

प्रमुख खबरें

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया

Asian Games: Murali Sreeshankar और विथ्या रामराज समेत कई भारतीय एथलेटिक्स फाइनल में पहुंचे