Pakistan को अब हथियार देगा अमेरिका? बिना तैयारी कर दिया सैन्‍य ऑपरेशन का एलान, फंसने पर लगा गिड़गिड़ाने

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2024

अगर लंबे समय तक खाई को घूरेंगे तो खाई भी आपको घूरने लगेगी।" जर्मन दार्शनिक नीत्शे का एक क्योट है। डेढ़ सौ साल पहले कही गई ये बात अब हमारे पड़ोस में साकार हो रही है। पाकिस्तान तालिबान को घूर रहा है, लेकिन क्यों ? क्योंकि तालिबान की परछाई उसके अपने घर में आकार ले रही है। पाकिस्तान वैसे तो आतंकवाद को पालने वाला देश माना जाता है टीटी के आतंक से परेशान होकर देश में आतंकवाद खत्म करने के लिए एक सैन्य अभियान चलाने का ऐलान किया है। लेकिन इस अभियान में पाकिस्तान कामयाब होता हुआ नहीं दिख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: PoK छिनने के खौफ में पाकिस्तान ने उठाया कौन सा बड़ा कदम? मुनीर की सेना का खूंखार दस्ता हुआ एक्टिव

पाकिस्तानी मीडिया संस्थान जियो न्यूज के मुताबिक अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत मुसुद खान ने वाशिंगटन डीसी में विलशन सेंटर के एक कार्यक्रम में कहा कि ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेकाम (स्थिरता का संकल्प) की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उनके देश को छोटे हथियारों और दूसरे आधुनिक सैन्य उपकरणों की आवश्यकता है। मुसुद खान ने ये भी कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका को अपने संबधों को मजबूत करने के लिए दूसरे मोर्चे के साथ भी खुफिया सहयोग भी बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही सैन्य प्लेटफॉर्मों की बिक्री फिर से शुरू करनी चाहिए। यह क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को रोकने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी