Trump के एक बयान से Middle East में उबाल, क्या Iran पर एक्शन लेगा America? Israel अलर्ट पर

By एकता | Jan 11, 2026

ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान के लोग अब 'आजादी की ओर देख रहे हैं' और अमेरिका उनकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है।

इजरायल में हलचल तेज, सुरक्षा बैठकें हुईं

ईरान में बढ़ती हिंसा और अमेरिका के कड़े रुख को देखते हुए इजरायल 'हाई अलर्ट' पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल को अंदेशा है कि अमेरिका ईरान में कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस संभावना को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच फोन पर बातचीत भी हुई है। इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran Protest । खामेनेई सरकार का फरमान, प्रदर्शनकारी 'खुदा के दुश्मन', मिलेगी मौत की सजा!

विरोध की वजह और बढ़ती हिंसा

ईरान में यह प्रदर्शन दो हफ्ते पहले बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण शुरू हुए थे, लेकिन अब यह आंदोलन सरकार को हटाने की मांग में बदल गया है। हिंसक झड़पों में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ईरान सरकार का कहना है कि यह सब विदेशी ताकतों की साजिश है, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी खराब जीवन स्थितियों और आजादी के लिए सड़कों पर हैं।

प्रमुख खबरें

Karachi Attack पर Pakistan के आरोपों को India ने किया खारिज, दी पुरानी आदत छोड़ने की नसीहत

Devdutt Padikkal की शानदार फिफ्टी, फिर भी India A vs Sri Lanka A Test Match ड्रॉ पर हुआ खत्म

Vivo X Fold 6 ने मचाया तूफान! 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला ये Foldable Phone है सबका बाप?

Maharashtra के Nanded की इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे देश में, PM Modi भी हुए फैन