क्या तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे अन्नामलाई? आखिर क्या है असली वजह?

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

तमिलनाडु भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष के अन्नामलाई जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसकी संभावना इसलिए ज्यदा है क्योंकि पार्टी एआईएडीएमके के साथ अपने गठबंधन को मजबूत करना चाहती है। कथित तौर पर यह कदम किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई के बजाय रणनीतिक जातिगत विचारों से प्रेरित है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान अन्नामलाई को इस संभावित बदलाव के बारे में बताया गया। मामले से अवगत सूत्रों ने बताया कि शाह की एआईएडीएमके नेता पलानीस्वामी के साथ चर्चा ने दीर्घकालिक रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए नए सिरे से गठबंधन वार्ता का मार्ग प्रशस्त किया है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में हजारों लोग सड़क पर एक साथ पढ़ते दिखे नमाज, कई राजनीतिक नेताओं ने लोगों को दी शुभकामनाएं

कौन ले सकता है जगह

थेवर समुदाय से भाजपा विधायक नैनार नागेंद्रन को अन्नामलाई की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। नागेंद्रन की संभावित नियुक्ति तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों, द्रमुक के खिलाफ अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के प्रमुख क्षेत्रों, में प्रभाव मजबूत करने के भाजपा के रणनीतिक कदम के अनुरूप है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, भगवा पार्टी पश्चिमी तमिलनाडु से परे अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है और नागेंद्रन जैसे थेवर नेता को लाना इस दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि नागेंद्रन जैसे थेवर नेता को लाने से दक्षिणी जिलों और उससे आगे के क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जहां AIADMK-भाजपा गठबंधन को DMK के गढ़ का मुकाबला करने की आवश्यकता होगी।"

प्रमुख खबरें

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job

ठीक हो जाओ, फिर लड़ना सिखाऊंगा...Captain Smit Machhar के घाव देखने के बाद बोले UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!

Karnataka Voter List विवाद: Congress Minister बोले- SIR पूरी तरह सही, 1 करोड़ नाम कटना जायज