Jammu-Kashmir में 370 की फिर होगी वापसी? उमर अब्दुल्ला की नेतृत्व वाली सरकार की क्या होगी प्राथमिकताएं

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में है। आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया। इन सबके बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बताया है कि उनकी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार की क्या प्राथमिकताएं रहने वाली हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यहां के लोगों के सामने आने वाले सभी मुद्दों को हल करना है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार हमारे साथ अच्छा व्यवहार करेगी और हम राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिला 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन, उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता

अब्दुल्ला ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो फैसला किया गया है, उसके बारे में आप सभी को जानकारी है। नेकां विधायक दल की बैठक हुई, विधायक दल ने अपना नेता तय कर लिया है और मैं पार्टी विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं, कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि सात में से चार निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को को समर्थन दे दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस के साथ बातचीत की जा रही है। उन्हें फैसला करने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया है। जैसे ही वे हमें समर्थन पत्र देंगे, मैं सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना