Meerut में राम नाम के सहारे Arun Govil की नैय्या लगेगी पार या सपा अथवा बसपा का जीतेगा उम्मीदवार?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 09, 2024

लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ संसदीय सीट काफी चर्चा में है क्योंकि यहां से भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट कर रामायण धारावाहिक में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल के खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार सुनीता वर्मा हैं वहीं बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी भी ताल ठोकते हुए मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! इस रणनीति के तहत काम कर रही है कांग्रेस

वहीं बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी को उम्मीद है कि उनके समाज के वोट के अलावा उन्हें बहुजन समाज पार्टी के कोर वोट बैंक का भी साथ मिलेगा। उन्हें मुस्लिम समाज का भी साथ मिलने की उम्मीद है।

वहीं भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल जहां जा रहे हैं वहां जय श्री राम के उद्घोष से उनका स्वागत हो रहा है। प्रभासाक्षी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु श्री राम अयोध्या की सेवा करने आए थे, उसी तरह मुझे भी अपनी जन्मभूमि की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद मैं मेरठ की जनता की सेवा में कोई कमी नहीं रखूंगा।

हम आपको बता दें कि भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल को राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी का समर्थन भी मिला हुआ है इसलिए उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसके अलावा उनकी प्रभु श्री राम वाली छवि भी कमाल दिखा रही है। अरुण गोविल चूंकि वैश्य समाज से आते हैं और मेरठ में व्यापारी वर्ग बहुतायत में है इसलिए इस वर्ग का समर्थन भी गोविल के साथ नजर आ रहा है।इसके अलावा महिलाओं का समर्थन तो पूर्ण रूप से अरुण गोविल के साथ ही नजर आ रहा है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज