Azam Khan की रिहाई के बाद गर्माएगी UP की सियासत? SP ही नहीं दूसरे दलों की भी निगाहें अगले कदम पर टिकी

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2025

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई लंबित अदालती कार्यवाही के कारण टल गई है और अब दिन में बाद में होने की उम्मीद है। आजम की रिहाई मंगलवार को तड़के होनी थी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। सपा में यूपी के बड़े चेहरे के तौर पर आजम का अपना सियासी रसूख है। जिसके दम पर वह रामपुर ही नहीं आसपास के जनपदों की तमाम सीटों पर प्रत्याशी का फैसला लेते रहे हैं। रामपुर में कौन प्रत्याशी होगा, इसका तो ऐलान भी लखनऊ के बजाय आजम खां के रामपुर कार्यालय से होता रहा है। लेकिन, अक्तूबर 2023 में उनके जेल चले जाने के बाद उनके विरोधी न सिर्फ सक्रिय हुए बल्कि, सियासी और आर्थिक तौर पर मजबूत भी हुए। बावजूद इसके आजम के कद को नहीं घटा पाए। 

इसे भी पढ़ें: उप्र : क्वालिटी बार मामले में आजम खान को मिली जमानत

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ सभी मामलों में जारी जमानत वारंट पर कहा कि सरकार ने आजम खान को गलत केस में फंसाया है लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। इसके लिए हम कोर्ट का स्वागत करते हैं... उन पर सैकड़ों केस लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी उनकी पूरी मदद कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह