भारत और पाकिस्तान फाइनल में दोबारा आमने-सामने होंगे तो यह शानदार होगा: सकलेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

दुबई। पाकिस्तान के कोच सकलेन मुश्ताक ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम अगर टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगी तो यह शानदार होगा। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के पहले मुकाबले में भाईचारे का संदेश देने के लिए दोनों टीमों की सराहना की। पाकिस्तान ने रविवार को भारत को 10 विकेट से हराया और सकलेन ने अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल आचरण के साथ मानवता का ठोस संदेश दिया। यह पूछने पर कि क्या वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक और मुकाबला खेलना चाहते हैं तो सकलेन ने कहा, ‘‘अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है, तो यह शनदार होगा क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी टीम मजबूत है और सभी उन्हें प्रबल दावेदार मानते हैं, मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि हमने उन्हें हराया है।’’

इसे भी पढ़ें: सौर ऊर्जा संचालित हाइड्रोजन जेनरेटर के लिए नई सामग्री

मेरा मानना है कि प्रतिबद्धता, रवैया और प्रक्रिया आपके हाथ में है, नतीजा नहीं।’’ सकलेन ने कहा, ‘‘आपको अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सक्षम होना चाहिए, फिर चाहे आप किसी के भी खिलाफ खेल रहे हों। अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है तो आईसीसी खुश होगा, प्रशंसक खुश होंगे।’’ भारत को सुपर 12 चरण के अपने दूसरे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War में फंसे भारतीयों पर Supreme Court सख्त, MEA को नोडल अफसर नियुक्त करने का आदेश

August 2026 Festival List: रक्षाबंधन और Hariyali Teej से लेकर सूर्य-चंद्र Grahan का असर, जानें महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

17 साल पुरानी कानूनी जंग का हुआ अंत, SC ने Article 142 के तहत Omar Abdullah और Payal के Divorce को दी मंजूरी

Paper Leak रोकने को केवल फास्ट-ट्रैक कोर्ट काफी नहीं: Jairam Ramesh का मोदी सरकार पर हमला