भाजपा में फिर से होगी बिहारी बाबू की एंट्री? PM मोदी को लेकर अपने ट्वीट पर दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jun 30, 2021

हाल में ही अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुखी रहने वालों पर तंज कसा था। इसके बाद इस बात के कयास लगने लगे यह क्या सिन्हा घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं? हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई दी है। अपने उस ट्वीट को एक ‘‘व्यंग्य’’ बताया है और कहा कि कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट की सफाई में कहा कि यह मनोरंजन के लिए रविवार के व्यंग्य के तौर पर कहा था। मैं हर रविवार को मनोरंजन के लिए कुछ ट्वीट करता हूं और उनसे कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो मुझे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की कोई भावना है और न ही इस संबंध में मेरी कोई इच्छा है।

इसे भी पढ़ें: करीब 4 साल बाद सक्रिय राजनीति में दिखेंगे लालू यादव, सुशील मोदी बोले- इसके लिए नहीं मिली है जमानत

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के चुनाव हारने और खुद शत्रुघ्न को सबसे पुरानी पार्टी में किसी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं देखा गया, मोदी पर उनकी टिप्पणी को राजनीतिक हलकों में उनकी पुरानी पार्टी तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। शत्रुघ्न अभी भी कहते हैं कि उन्होंने राजनीति का ककहरा भाजपा में सीखा है और भगवा पार्टी में उनके कई ‘‘अच्छे दोस्त’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नोटबंदी और जटिल जीएसटी लागू करने जैसे कुछ मुद्दों पर नेतृत्व से असहमति जताते हुए भाजपा को छोड़ दिया था और अब भी उस पर कायम हूं।’’ कांग्रेस पार्टी के अपने भविष्य के बारे में सिन्हा ने कहा, ‘‘पिछले दो संसदीय चुनावों में सांसदों की संख्या कम होने के आधार पर हमें पुरानी पार्टी को नकारना नहीं चाहिए। कांग्रेस सत्ता में वापस आ सकती है। किसी को यह नहीं भूल जाना चाहिए कि भाजपा भी एक समय दो सांसदों की पार्टी थी।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर