Ram Mandir से BJP को मिलेगा चुनावी लाभ? राजनाथ सिंह बोले- यह हमारे लिए वोट पाने का राजनीतिक मुद्दा नहीं

By अंकित सिंह | Jan 01, 2024

राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ हफ्ते बचे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि उनके लिए केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक मुद्दा है। राम मंदिर से चुनावी लाभ मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जब उनसे राम मंदिर से चुनावी लाभ मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''हमारे लिए वोट पाने के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, राम जन्मभूमि एक हमारे लिए सांस्कृतिक मुद्दा है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Janmabhoomi Temple Inauguration | राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया क्यों नहीं भेजा गया उद्धव ठाकरे को निमंत्रण? पार्टी के सभी आरोपों का दिया जवाब

शिवसेना (यूबीटी गुट) नेता संजय राउत ने कहा था कि पीएमओ और सरकार अयोध्या से काम करेंगे। वे केवल राम के नाम पर वोट मांगेंगे क्योंकि उन्होंने और कुछ नहीं किया है। हम भी राम के भक्त हैं, वास्तव में, हम राम के सबसे बड़े भक्त हैं और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए बहुत बलिदान दिया है... वे हमारे देश को 5000 वर्ष पीछे ले गये हैं। उन्होंने कहा कि ये सब राजनीति है, बीजेपी के कार्यक्रम में कौन जाना चाहता है? यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है. ये बीजेपी का कार्यक्रम है, ये बीजेपी की रैली है. 'उसमें पवित्रता कहां है?'...बीजेपी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम (अयोध्या) जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े