Motihari Assembly Seat: क्या मोतिहारी सीट में बरकरार रहेगा BJP के जीत का सिलसिला, ऐसा रहा चुनावी इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Nov 10, 2025

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की मोतिहारी विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है। यह सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। साल 2008 के परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद मोतिहारी विधानसभा सीट में मोतिहारी सामुदायिक विकास केंद्र, मोतिहारी नगर परिषद और लौटनाहा तथा पिपरीकोठी सामुदायिक विकास केंद्र को जोड़ा गया था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई है। मोतिहारी विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होने हैं।

इसे भी पढ़ें: Chiraiya Assembly Seat: चिरैया सीट पर क्या BJP फिर लगाएगी जीत की हैट्रिक, समझिए समीकरण

किस पार्टी का है दबदबा

बता दें कि कुछ चुनावों के परिणाम देखने पर पता चलता है कि इस विधानसभा सीट पर पिछले 3 चुनाव से भाजपा का दबदबा बना हुआ है। साल 2010, 2015 और 2020 में लगातार इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं लगातार तीन बार जीत हासिल करने के बाद भाजपा एक बार फिर इस सीट को अपने नाम करने के प्रयास में लगी है।

पिछले चुनाव का इतिहास

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के ओम प्रकाश चौधरी को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। वहीं साल 1980, 1985 और 1990 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। फिर साल 1995 के चुनाव में जनता दल ने कमबैक किया था और अवधेश प्रसाद कुश ने जीत हासिल की थी। साल 2000 में समता पार्टी के उम्मीदवार और साल 2005 में लोजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से जीत का परचम लहराया है।

प्रमुख खबरें

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये