पिछड़ी जातियों को अपमान से बचाने के लिए कानून लाएंगे : चंद्रबाबू नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को वादा किया कि तेदेपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पिछड़े वर्गों को अपमान से बचाने के लिए एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग (बीसी) संरक्षण अधिनियम लागू करेगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सत्ता में आने तक पिछड़े वर्गों के लिए कोई न्याय नहीं था। उन्होंने कहा कि तेदेपा ही एकमात्र पार्टी है, जो पिछड़े वर्गों के साथ न्याय कर रही है।

नायडू ने पिछड़ी जातियों को तेदेपा का आधार बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार इन समुदायों को अन्य समुदायों के उन्नयन का प्रयास करेगी। इस बीच, तेदेपा प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया अपराधियों की शरणस्थली बन गयी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई सोशल मीडिया की आड़ में चरित्र हनन में संलिप्त होगा तो वह उसका ‘‘आखिरी दिन’’ होगा।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला