फडणवीस की पत्नी अमृता ने महाराष्ट्रवासियों से कहा- हम करेंगे वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मंगलवार को शायरी के जरिए कहा कि हम वापसी करेंगे। पेशे से बैंकर अमृता ने ट्वीट किया, ‘‘पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे!’’

इसे भी पढ़ें: 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में होगा शपथग्रहण, संजय राउत बोले- अमित शाह को भेजेंगे न्योता

उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया। अमृता ने कहा, ‘‘आपकी वहिनी के तौर पर यादगार पांच साल के लिए आप सबका शुक्रिया।’’ मराठी में भाई की पत्नी को ‘वहिनी’ कहा जाता है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा