लावेपोरा एनकाउंटर पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, तथ्यों का अध्ययन करने के बाद देंगे सही जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीनगर में दिसंबर में हुए लावेपोरा मुठभेड़ के संबंध में तथ्यों का अध्ययन करने के बाद ‘उचित उत्तर’ देंगे। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था। उन्होंने कहा कि वह प्राप्त तथ्यों का अध्ययन कर रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सभी तथ्य आ रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका अध्ययन कर रहा हूं। सही समय पर हम आपको सही उत्तर देंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: J&K में पथराव की घटनाओं में आई 87.13 फीसदी की गिरावट, डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी जानकारी 

सिन्हा ने कहा कि अगर कोई संदेह है तो जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जम्मू-कश्मीर संवेदनशील केन्द्र शासित प्रदेश है। मुझे लगता है कि बेहद सूक्ष्म संतुलन बनाकर रखना होगा।’’ जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा बहाली के संबंध में सवाल करने पर उपराज्यपाल ने कहा कि एक समिति इसपर विचार कर रही है। आशा करते हैं कि निकट भविष्य में सुखद सूचना मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow