मणिपुर में कांग्रेस गोवा मॉडल के जरिये अपने प्रत्याशियों को बचाएगी? निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2022

मणिपुर में इस फरवरी-मार्च में होने वाले चुनावों में पिछले पांच वर्षों में भाजपा से अपने 42% विधायकों गंवाने के बाद कांग्रेस दलबदल को रोकने के लिए गोवा की तरह शपथ दिलवाने की योजना बना रही है। मणिपुर में 2017 में कांग्रेस के जितने विधायक जीते थे, उनमें से तकरीबन आधे (42 फीसदी) विधायक बीते साढ़े चार साल में पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। कांग्रेस ने अब मणिपुर में अपने उम्मीदवारों को इस बार किसी तरह का नुकसान होने से बचाने के लिए निष्ठा की शपथ का प्रस्ताव दिया है। पार्टी ने इससे पहले अपने उम्मीदवारों को पिछले शनिवार को गोवा में एक मंदिर, एक मस्जिद और एक चर्च में ले गई और उन्होंने निर्वाचित होने के बाद कभी भी पार्टी नहीं छोड़ने का संकल्प दिलवाया था। 

गोवा में भी दिलाई गई थी शपथ

गोवा में भी कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई गई है कि वे निर्वाचित होने के बाद पाला नहीं बदलेंगे। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को बस से मंदिर, गिरिजाघर और दरगाह ले गई और उन्हें वहां दल बदल के खिलाफ शपथ दिलाई। 

दो चरणों में चुनाव

देश के पांच राज्यों- मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर राज्‍य में विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!

Davis Cup: दक्षिणेश्वर और श्रीराम बालाजी ने युगल मैच जीता, भारत की उम्मीदें बरकरार

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs