कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे, राहुल गांधी को SC से राहत पर बोले शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2023

'मोदी' सरनेम वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। सजा पर रोक लगाने के शीर्ष अदालत के फैसले के जवाब में उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "आज, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। हम अदालत द्वारा दिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court से सजा पर रोक के बाद Rahul Gandhi का ट्वीट, Idea of India की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

कौन हैं पूर्णेश मोदी

22 अक्टूबर 1965 को गुजरात के सूरत में जन्मे पूर्णेश मोदी बीजेपी से जुड़े हैं। उन्होंने बीकॉम और लॉ की डिग्री भी ली हुई है। पेशे से वकील मोदी सूरत के अदजान इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो पहली बार गुजरात की तेरहवीं विधान सभा (2013-17) के उपचुनाव में जीत कर सदन में पहुंचे थे। साल 2013 में वहां के तत्कालीन विधायक किशोर भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद जब उपचुनाव हुए तो बीजेपी ने पूर्णेश मोदी को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव हुए तो भी पूर्णेश मोदी ही बीजेपी के उम्मीदवार थे। इस बार के चुनाव में भी उन्हें जीत हासिल हुई।  

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त