कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी साझा करने का दबाव चीन पर बनाते रहेंगे: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में जानकारी देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर दबाव बनाना जारी रखेगा। सुलिवन के कहा कि इसके साथ ही अमेरिका अपने स्तर पर समीक्षा एवं प्रक्रिया को भी जारी रखेगा। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर चीन पर यह दबाव बनाना जारी रखेंगे कि वह पारदर्शिता बरते, आंकड़े एवं सूचना देने के लिए तैयार रहे। वह कहता है कि वह इसमें शामिल नहीं होगा तो ऐसा नहीं होगा कि हम खड़े रहकर केवल यह देखते रहें और उसकी इस बात को मान लें।’’

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत दिसंबर में होगी, ट्रस्ट का ऐलान

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका इसी के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी दबाव डाल रहा है कि वायरस की उत्पत्ति को समझने के लिए अपने दूसरे चरण के अध्ययन को आगे बढ़ाए। कांग्रेस सदस्य चाबोट ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने साफ कर दिया है कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को आर्थिक आजादी होना अमेरिकी जिंदगियों तथा समृद्धि के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘वे हांगकांग की कानूनी और वित्त व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं, उइगर समुदाय के बंधुआ मजूदरों के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को दूषित कर रहे हैं तथा चीन के बाजार में प्रवेश की कीमत पर निगमों से प्रौद्योगिकी ले रहे हैं।’’ ब्लिंकन ने आरोप लगाया कि इस संकट की शुरुआत से चीन सूचना साझा करने के मामले में अपनी मूलभूति जिम्मेदारियां निभाने में विफल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत से यही सच था। दुर्भाग्य से आज भी सच है।

प्रमुख खबरें

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार