क्या दीपिका और रणबीर कपूर अनुराग बसु की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे?

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2019

अपने कड़वे अतीत के बाद भी, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर व्यक्तिगत मोर्चे पर एक दूसरे के साथ स्वस्थ और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं। जहां तक उनकी फिल्मों की बात है तो दोनों सह-कलाकारों की एक बेहतरीन केमिस्ट्री पर्दे पर देखने को मिली है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।

अब, नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, ऑन-स्क्रीन लोकप्रिय ये जोड़ी एक फिल्म के लिए एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं और यह कथित तौर पर अनुराग बसु की फिल्म होगी। कहा जा रहा हैं कि निर्देशक ने दोनों अभिनेताओं को इस नये प्रोजेक्ट के बारे में बताया है और साथ काम करने की पेशकश की है। फिलहाल अभी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने इस बारे में कोई बात नहीं की है। निर्देशक अनुराग बसु उनकी मंजूरी का इंतजार कर रहा है। जबकि रणबीर इससे पहले अनुराग के साथ  जग्गा जासूस ’और 'बर्फी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब दीपिका फिल्म अनुराग बसु के साथ काम करेंगी अगर वह फिल्म को करने के लिए हामी भरती है।

इसे भी पढ़ें: सूर्यवंशी को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता से दूर रहें: अक्षय कुमार

इससे पहले  दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ये जवानी है दीवानी के सेट से दोनों की अफेयर की खबरें आयी थी लेकिन बाद में ये रिश्ता खत्म हो गया था।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर