अगले साल जी-7 में निश्चित तौर पर पुतिन को करूंगा आमंत्रित: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

बिआरित्ज (फ्रांस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित करेंगे, जब अमेरिका जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि यूक्रेन का हिस्सा रहे क्रीमिया पर 2014 में कथित तौर पर कब्जा करने की वजह से रूस को जी-8 समूह से बाहर कर दिया गया था और इसके बाद यह समूह जी-7 बन गया था। 

जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर उन्हें आमंत्रित करूंगा।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘ वह आ सकते हैं या नहीं, मनोवैज्ञानिक तौर पर, मुझे लगता है कि यह मुश्किल फैसला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह एक सम्मानित इंसान है।’’

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?