अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो लोकतंत्र और संविधान खत्म कर देगी : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

बलरामपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है और अगर भाजपा चुनाव जीत गयी तो वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देगी। यादव ने शनिवार को बलरामपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है।’’

इसे भी पढ़ें: अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं पुतिन, सफाई कर्मी तक से थे संबंध

यादव ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन देने का राग अलाप रही है लेकिन मार्च के बाद इसे बंद कर देगी , मगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरे पांच वर्ष गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता छुट्टा सांड से बहुत परेशान है और सरकार बनते ही किसानों की फसल बचाने के साथ साथ गौशाला बनाने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है क्योंकिपार्टी ने पहले दो चरण में ही शतक बना लिया है, बाकी दो चरणों के बाद तस्वीर और साफ हो गयी है इसीलिए बाबा के चेहरे पर बारह बज रहे है। उन्‍होंने कहा कि पाँचवे और छठे चरण के बाद बाबा (योगी) घर चले जायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही सपा की आंधी के कारण भाजपा नेताओं की बदल गयी है और भाजपा के बड़े बड़े नेता अनाप-शनाप बक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर