अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं पुतिन, सफाई कर्मी तक से थे संबंध

Putin and Alina Kabaeva

आपको बताते चलें कि बीते गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास में सैन्य अभियान की घोषणा करके रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा कर दी। पूरी दुनिया में इसे तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक की तरह देख रही है।

पूरी दुनिया इस समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विलेन के रूप में देख रही है। रूसी मिसाइलों की आग से इस वक्त यूक्रेन झुलस रहा है। वहां रह रहे लोगों के मन में डर है और वह अपनी जान बचाने के लिए बंकरो में पनाह ले रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि पुतिन का यह रूप दुनिया ने पहली बार नहीं देखा, इससे पहले पुतिन क्रीमिया और रोमानिया के साथ ऐसा ही कुछ कर चुके हैं। लेकिन तानाशाह के रूप में दुनिया में पहचान रखने वाले पुतिन एक चेहरा और भी है, और वह है उनकी रहस्यमय लव लाइफ के बारे में। पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुतिन ने रूसी अदाकाराओं के साथ ही नहीं बल्कि सफाई कर्मी महिला से भी संबंध बनाए थे। आइए जानते हैं पुतिन की लव लाइफ के बारे में।

पुतिन की शादी 1983 में ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हुई थी। ये शादी 30 साल तक चली और फिर 2014 में दोनों अलग हो गए। 2015 में पुतिन की पत्नी ने किसी और से शादी कर ली। पुतिन की शादी के वक्त से ही उनके कई महिलाओं से लव अफेयर की चर्चा रही। 2008 में पुतिन अपना दिल 31 साल के जिम्नास्ट एलिना काबेवा पर हार बैठे। इतना ही नहीं उन्होंने खुलेआम अपनी मोहब्बत को स्वीकार किया था। पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी ने भी सितंबर 2013 में यह दावा किया था कि पुतिन और काबेवा ने शादी कर ली है, लेकिन पुतिन के प्रवक्ता ने दावे को खारिज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2014 सूची विंटर ओलंपिक में पुतिन और काबेवा को शादी की अंगूठियां पहने देखा गया था।

सफाई कर्मी महिला से भी रहे संबंध

पुतिन की एक महिला सफाई कर्मचारी से भी संबंध थे। इतना ही नहीं दोनों की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 69 साल के पुतिन के संबंध स्वेतलाना क्रिवोनोगिख नाम की महिला से लंबे समय तक रहे, लेकिन आपको बता दें कि अब यह महिला सफाई कर्मचारी ने बल्कि 700 करोड़ की मालकिन बन गई है।

अपने अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहे

पुतिन ने अपनी लव लाइफ ही नहीं बल्कि अपने अंदाज को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। वह कभी नदी किनारे शर्टलेस होकर मछलियां पकड़ते नजर आए तू कभी घोड़े की सवारी करते। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने आप को फिट रखने के लिए पुतिन रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं।

आपको बताते चलें कि बीते गुरुवार को एक टीवी शो में यूक्रेन के डोनबास में सैन्य अभियान की घोषणा करके रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा कर दी। पूरी दुनिया में इसे तीसरे विश्वयुद्ध की दस्तक की तरह देख रही है। कई जानकारों की माने तो यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है। पश्चिमी देश पुतिन को तानाशाह की संज्ञा दे रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़