10 मिसाइल से तबाह कर देंगे, आसिम मुनीर को किम जोंग बनाना चाहते हैं ट्रंप? अमेरिका में खड़े होकर दी आधी दुनिया को उड़ाने की धमकी

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2025

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर नाच रहे हैं। मुनीर दो महीने में दूसरी बार अमेरिका गए हैं। जब वो अमेरिका में खड़े थे तो वहां से उन्होंने भारत को गीदड़भभकी दी। ट्रंप की शरण में जाकर मुनीर ने वो कहा जो आज तक किसी दूसरे देश के नेता या आर्मी चीफ ने अमेरिका की जमीन से तीसरे देश के लिए नहीं कहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह पिटने वाले पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भारत को अमेरिकी जमीन से न्यूक्लियर धमकी दी है। जिस अमेरिकी राष्ट्रपति के इशारों पर पाकिस्तानी आर्मी के फील्ड मार्शल पाकिस्तानी मान सम्मान और अस्तित्व को लेकर दंडवत है। अमेरिका के आंगन में खड़े होकर प्रपंची मुल्क का पाखंडी सेना अध्यक्ष जिसकी शह पर हिंदुस्तान को विनाशकर प्रचंड बम से तबाह करने का ख्वाब देख रहा है। जिसे डोनाल्ड ट्रंप के देश में खड़े होकर आसिम मुनीर पूरे विश्व को परमाणु युद्ध में झोंकने की बात करता है। उसी आसिम मुनीर को उसी डोनाल्ड ट्रंप ने उसी हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में बचा नहीं पाए। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर ट्रंप के हस्तक्षेप की प्लानिंग कर रहे मुल्ला मुनीर, नोबेल शांति पुरस्कार और सीजफायर की चाहत का उठाना चाहते हैं फायदा

मुनीर ने पहली बार इस तरह की धमकी अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को दी है। मुनीर ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने सिंधु जल संधि पर अपना फैसला नहीं बदला, तो पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों के जीवन पर खतरा होगा। उन्होंने कहा कि हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए, फिर 10 मिसाइलों से उसे उड़ा देंगे। मुनीर ने कहा कि हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है। उसने कहा कि भारत के साथ युद्ध में उसके देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो वे उस पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में झोंक देंगे। ट्रंप की सरपरस्ती से मुनीर का अत्मविश्वास अति पर है। ये जानते हुए कि सिर्फ 90 दिन पहले ट्रायल वॉर में हिंदुस्तान की फौज ने जिन्नालैंड को जमींदोज कर दिया था और ट्रंप तब भी कुछ नहीं कर पाए थे और चार दिनों के युद्ध में पिटने के बावजूद आसिम मुनीर फील्ड मार्शल हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: बस, बहुत हो गया...आर्मी चीफ ने बताया कैसे हुई ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग

फील्ड मार्शल बनने के बाद ट्रंप ने बुलाया, डीनर कराया और शहबाज शरीफ से कहीं ज्यादा तरजीह मिली। 55 दिन के बाद उसी अमेरिका से बुलावा आया। जो पिछले कुछ सालों से पूछ नहीं रहा था वो अमेरिका आज कर पाकिस्तान को गले लगा रहा है। अमेरिकी जनरल की विदाई समारोह में शरीक होने के साथ साथ आसिम मुनीर वहां के बड़े सैन्य अफसरों से भी मिले। उसके बाद जब अमेरिका में अपने के बीच खड़ा होने पर उनकी जिहादी सोच आकार लेने लगी।

प्रमुख खबरें

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर