झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे : चंपई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा ‘‘हड़पी गई’’ जमीन वापस लेने का समय आ गया है।

उन्होंने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों को ’’समर्थन’’ देकर खतरनाक ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

पाकुड़ के शाहरकोल पंचायत के अंतर्गत गोकुलपुर हाट मैदान में आदिवासी समाजकी सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘हम किसी भी घुसपैठिए को अपनी जमीन पर रहने नहीं देंगे, जहां हमारे पूर्वज पैदा हुए और अपनी संपत्ति व स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से लड़े। हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे और अपनी जमीन वापस लेंगे।’’ सोरेन ने तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चंड-भैरव और फूलो-झानो जैसे महापुरूषों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी थी।

प्रमुख खबरें

FlyDubai flight FZ1073 | फ्लाईदुबई अटैक पर अमेरिकी नेतृत्व में दरार! वेंस बोले- कोई सबूत नहीं, तो ट्रंप ने सीधे ईरान पर फोड़ा बम

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार