एहसान फरामोश, मैं न होता तो चुनाव भी नहीं जीत पाते, भड़के एलन मस्क अब Trump को कुर्सी से हटाएंगे?

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिजनेसमैन एलन मस्क के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती अब खुलकर दुश्मनी में बदल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति और एलन मस्क एक दूसरे को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। दरअसल, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रंप के समर्थन में जबरदस्त कैंपेन चलाया था। कई मौकों पर सार्वजनिक रैलियों में शिरकत भी की थी। हालांकि मस्क को इसका इनाम भी मिला और उन्हें डीओजीई का प्रभार सौंप दिया गया। लेकिन फिर ट्रंप का महत्वकांक्षी वन बिग ब्यूटीफुल बिल आया। जिसे जोर शोर से पारित किया गया। मस्क ने पहले दबी जुबान में इसका विरोध किया और फिर बात नहीं बनने पर खुलकर इसके विरोध में खड़े हो गए। 

इसे भी पढ़ें: 500 डॉलर के ड्रोन से हजार करोड़ का लड़ाकू विमान उड़ाया, 20 साल पुराने सॉफ्टवेयर के ओपन-सोर्स कोड का जेलेंस्की ने किया सबसे घातक इस्तेमाल

बिल पास हुआ तो हर अमेरिकी पर ₹15 लाख कर्ज बढ़ेगा 

सीबीओ के मुताबिक बिल से फेडरल कर्ज बढ़ने से हर अमेरिकी नागरिक पर औसतन 11 लाख रु. से अधिक का अतिरिक्त कर्ज बोझ बढ़ेगा। ब्याज दरों व राजस्व में गिरावट को जोड़ लें तो यह बोझ 15 लाख रु. प्रति व्यक्ति तक पहुंच सकता है। अगर टैक्स कट्स स्थायी हुए, तो बिल की लागत 5 ट्रिलियन डॉलर तक जा सकती है। यह अमेरिकी इतिहास में कर्ज की सबसे बड़ी छलांग होगी।

 Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी