पंजाब विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर बोले नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्र सरकार उनका अच्छी तरह करेगी अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि पंजाब विधानसभा द्वारा पारित विधेयक जब केन्द्र के पास आएंगे तो केंद्र सरकार उनका अच्छी तरह अध्ययन करेगी और किसानों के हित में कदम उठाएगी। तोमर ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि पंजाब सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पहले ही पारित कृषि सुधार कानूनों से संबंधित एक विधेयक पारित किया है। मुझे विश्वास है कि किसानों के हित में हमने जो निर्णय लिये हैं, उनकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती, लेकिन लोकतंत्र में विधानसभा के पास ऐसे फैसले लेने की शक्ति है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा में पास हुए विधेयकों को बताया ऐतिहासिक कदम, कहा- केंद्र के पास ‘गलती’ सुधारने का अवसर 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मेरी जानकारी में आया है कि पंजाब विधानसभा में कृषि सुधार कानूनों के संबंध में विधेयक पारित किए गए हैं। विधानसभा का फैसला जब केंद्र के पास आएगा, तो भारत सरकार इसका अच्छी तरह अध्ययन करेगी और किसानों के हित में कार्रवाई करेगी।’’ मालूम हो कि पंजाब विधानसभा ने केंद्र के कृषि संबंधी नये कानूनों को खारिज करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया तथा चार विधेयक पारित किये।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Delhi NCR में दिवाली से पहले PM 2.5 स्तर तीन साल के शीर्ष पर, CSE रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Defence Ministry Big Deal | रक्षा क्षेत्र में दो बड़े मील के पत्थर! INS बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ का करार और प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण