खामेनेई के लिए आखिरी भूल साबित होगी 26 साल के युवक की बीच चौराहे पर फांसी? जानिए कौन हैं इरफान सुल्तानी

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2026

खामनेई ने क्रांति की आवाज उठाने वालों को फांसी देना शुरू कर दिया है। आज 14 जनवरी को इस क्रांति के बीच पहली फांसी होने वाली है। यह ईरान की क्रांतिकारी आवाम को डराने की आखिरी कोशिश हैलेकिन सवाल यह है क्या यह कदम खलीफा के तख्ता पलट का आखिरी कदम साबित होगा? खलीफा की कट्टरपंथी फौज ने उसे 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था और तीन दिन के अंदर उन पर आरोप तय करके कल उन्हें सूली पर चढ़ा दिया जाएगा। लेकिन इरफान को जिस तरह फांसी की सजा दी जा रही है उससे खलीफा के खिलाफ एक नई बगावत की शुरुआत हो सकती है। इरफान सुल्तानी को मोहरीब कानून के तहत ही फांसी दी जा रही है। उन्हें 8 तारीख को गिरफ्तार किया गया। उनके परिवार को यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें किस एजेंसी ने गिरफ्तार किया। इसके बाद 3 दिन के अंदर सुनवाई पूरी करके उन्हें 11 जनवरी को मौत की सजा सुना दी गई। दावा किया जा रहा है कि उन्हें ना तो वकील दिया गया ना ही सुनवाई के दौरान कुछ बोलने का मौका दिया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के दबाव में BRICS? दक्षिण अफ्रीका के डर को दरकिनार कर Iran ने 'विल फॉर पीस' अभ्यास के लिए भेजा वॉरशिप

1970 के दशक में ईरान में शाह मोहम्मद रेजा पहलवी की तानाशाही चरम पर थी। 1978 में तानाशाही विरोधियों को दबाने के लिए शाह मोहम्मद रेजा पहलवी ने प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपने सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी थी। 8 सितंबर 1978 को तेहरान के जले स्कॉर पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। इस नरसंहार ने ईरान की आवाम को इतना भड़का दिया कि इसके 156 दिन बाद 11 फरवरी 1979 को शाह मोहम्मद रेजा पहलवी का तख्ता पलट हो गया।

प्रमुख खबरें

रस्सी में घेरकर दबोचे बांग्लादेशी, सबके हाथों से निकाली गई जानकारी!

मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

Cockroach Janta Party का नया धमाल, अभिजीत ने कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा

Vande Bharat जैसी स्पीड में दौड़ेगी 400 Mail/Express Trains, Railway का शानदार प्लान!