किसके साथ गठबंधन करेगी आम आदमी पार्टी ? अरविंद केजरीवाल ने दिया दिलचस्प जवाब

By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब में सरकार का गठन किया है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत कई मुद्दों पर बात की। 

द कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता इस बात से 'नाखुश' हैं कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 'द कश्मीर फाइल्स' को बढ़ावा देने के लिए उनका 'उपयोग' कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण और पुनर्वास के लिए दान किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं देखी। कश्मीर पंडित फिल्म नहीं चाहते, वो तो पुनर्वास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार होती तो मैं आपको (कश्मीरी पंडितों) को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आप लोगों पर फिल्म बनाने के बजाय, आपका हाथ पकड़ कर कश्मीर में आपके घर छोड़ देता। इसी बीच उन्होंने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ नहीं हूं, ना ही कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया और राहुल के, मै तो बस देश के बारे में सोचता हूं। 

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स पर दिए बयान के बाद अब डैमेज कंट्रोल में जुटे केजरीवाल, बोले- कश्मीरी पंडित मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि मुझे किसी पार्टी के साथ गठबंधन करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम तो 130 करोड़ लोगों के साथ गठबंधन करेंगे। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब और दूरदर्शन में दिखाने की लगातार मांग कर रही है। दिल्ली विधानसभा में भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के बजाय यूट्यूब पर डाल देना चाहिए इससे वो पूरी तरह से फ्री हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow