कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो जाएंगे गहलोत? CWC सदस्यों ने सोनिया से किया आग्रह- उन पर विश्वास करना ठीक नहीं

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2022

अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर राजस्थान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने सोनिया गांधी से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी प्रमुख की दौड़ से बाहर करने और शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार का चयन करने की मांग की है। राजस्थान के पॉलिटिकल क्राइस और तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच  गहलोत खेमे के विधायकों के आचरण से नाराज सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने पार्टी प्रमुख के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कहा है, उन पर विश्वास करना अच्छा नहीं होगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: 'सत्यमेव जयते, नए युग की तैयारी', सीएम गहलोत के गढ़ में लगे सचिन पायलट के पोस्टर

पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर रविवार शाम विधायक दल की बैठक होनी थी, जिसमें सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक शामिल हुए थे। हालांकि गहलोत के वफादारों ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की,  जिसके बाद 90 से अधिक विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। 

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट