पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए Corruption की जांच करवाएंगे: CM Bhajanlal Sharma

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2024

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच करवाएगी और दोषियों को सजा दिलावाएगी। शर्मा ने उदयपुर में विकसित भारत संकल्प भारत के शिविर को संबोधित करते हुए कहा,‘‘भ्रष्टाचार को पूर्ववर्ती सरकार ने संरक्षण देने का काम किया था। उसने जो भ्रष्टाचार किये हैं.. या उसके माध्यम से जो भ्रष्टाचार हुए हैं.. हम निश्चित रूप से उनकी जांच करवायेंगे। हमारी सरकार दोषी पाये जाने वाले को सजा दिलायेगी।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ इंदिरा रसोई के नाम पर चल रही धांधली को हमने रोका भी है और उसमें श्री अन्न (मोटा अनाज) को शामिल किया है। पहले थाली में 450 ग्राम अनाज दिया जाता था.. हमने उसी पैसे में 600 ग्राम अनाज देना शुरू किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई शुरू की थी। हमारी पिछलीसरकार ने आमजन को राहत देने के लिये अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर अन्नपूर्णा रसोई लगाई थी। हमारी वह योजना ऐतिहासिक थी जिसका कांग्रेस ने नाम बदलकर इंदिरा रसोई कर दिया।’’ 

पेपर लीक मामले में उन्होंने कहा , ‘‘हमने युवाओं से वादा किया था कि हमारी सरकार आएगी तो युवाओं से धोखा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।हमने पेपर लीक मामले में विशेष जांच दल का गठन किया है। उसके बाद पेपर लीक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम आपको यह भी विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ऐसे लोगों को हमारी सरकार किसी तरह नहीं बख्शेगी, क्योंकि उन्होंने युवाओं के साथ धोखा किया है।’’ शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली प्रतियोगी परीक्षा पेपर दो दिन पहले हुई जिसमें कोई दिक्कत नहीं आई और यह शांतिपूर्ण वातावरण में बहुत अच्छी तरीके से हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय

Madurai Tanishq शोरूम से चुराया गया 15 करोड़ का सोना बरामद, 3 गिरफ्तार

Cyclone Akwan: ओडिशा में भूस्खलन के खतरे से दो लाख लोग हटाए जाएंगे

सतारा तराली परियोजना पर Maharashtra वन मंत्री ने बुलाई Adani Group के साथ बैठक