कानपुर मामले में बोले DGP अवस्थी, जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को जेल भेजेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

कानपुर। चौबेपुर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात अपराधियों के साथ मुठभेड में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे। अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘पुलिस कार्रवाई हो रही है औरदो अपराधी मुठभेड में मारे भी गये हैं। टीमें अभी भी कार्यरत हैं। सीमाएं सील कर दी गयी हैं और एसएसपी कई टीमों का सुपरविजन कर रहे हैं। सबेरे से कार्रवाई हो रही है। इनमें यहां की और लखनऊ से आयी एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है। हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को वहीं पहुंचाएंगे, जहां (जेल) उन्हें होना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए पता लगाया गया रहा है कि योजना कैसे बनी और वारदात कैसे हुई, इसके पीछे कौन है? इसका रहस्योदघाटन करते हुए दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ साक्ष्य जमा कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस सवाल पर कि क्या अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि पुलिस यहां आने वाली है, अवस्थी ने कहा कि ये सारी संभावनाएं टीमें पता कर रही हैं और हर पहलू से जांच हो रही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वारदात में एके-47 का इस्तेमाल हुआ, डीजीपी ने कहा कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन से हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों ने किया। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मौत पर बोले राहुल, UP में गुंडाराज का प्रमाण है ये घटना 

उल्लेखनीय है कि चौबेपुर थानाक्षेत्र में देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड में पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये। पांच पुलिसकर्मी, होमगार्ड का एक जवान और एक आम नागरिक घायल हो गये। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर सीधे अस्पताल गये, जहां उन्होंने घायल लोगों का हालचाल लिया। वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

इसे भी देखें: कानपुर में बेखौफ अपराधियों की गोलीबारी में 8 पुलिसकर्मी शहीद 

प्रमुख खबरें

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रिय भोग लगाने से दूर होंगी परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार