ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को किया जाएगा पुरस्कृत, एक लाख रुपए के साथ प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी मिलेगी

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2021

आइजोल। देश में जहां एक तरफ जनसंख्या नियंत्रण के विषय पर चर्चा फिर शुरू हो गई है। वही दूसरी तरफ मिजोरम में सबसे ज्यादा बच्चों वाले माता-पिता को पुरस्कृत करने का विचार किया जा रहा। असम के बाद उत्तर प्रदेश ने टू चाइल्स पॉलिसी बनाने के निर्णय किया है। जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जाएगा। इसके लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: असम CM के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- यह हिंदुत्व बोल रहा है 

वहीं, दूसरी तरफ मिजोरम के एक मंत्री का बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उनके इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि को लिए प्रोत्साहित करना है।

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने अपने बयान में बच्चों की न्यूनतम संख्या का जिक्र नहीं किया। रोयते ने रविवार को ऐलान किया कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक बच्चों वाले पुरूष या महिला को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देंगे। 

इसे भी पढ़ें: असम CM ने की अल्पसंख्यक समुदाय से अपील, अपनाएं उचित परिवार नियोजन नीति 

प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी मिलेगी

रोयते ने बताया कि इन परिवारों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। अरूणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है।

प्रमुख खबरें

Uber Cup क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी भारतीय महिला टीम

Home Decor Ideas: गर्मियों में अपने घर को ऐसे करेंगे डेकोर, तो ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा आपका कमरा

Chitrakoot Jail से भागने की साजिश रचने के मामले में विधायक Abbas Ansari की जमानत याचिका खारिज

LS Polls 2024: मैं माफी मांगता हूं…भरे मंच से महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ऐसी बात?