By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी सियासी दल पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर पड़े हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरूकर दी हैं। बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में चुनाव होना है, जिसमें पहले चरण का मतदान 06 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। बिहार में सबसे बड़ी विधानसभा सीट दीघा है। जोकि अपने आप में खास स्थान रखती है। साल 1952 में बिहार विधानसभा में कुल 330 सीटें हुआ करती थीं। वहीं झारखंड के गठन के बाद राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें रह गईं।
इस बार भी बिहार की दीघा विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। इस बार सीपीआईएमएल के खाते में आई दीघा विधानसभा सीट से दिव्या गौतम को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिव्या गौतम बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कजिन सिस्टर हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजीव चौरसिया को चुनावी रण में उतारा गया है।
इस सीट पर अधिकतर यादव, कोइरी, भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कुर्मी वोटरों की संख्या है। यह शहरी इलाके की सीट है। दीघा विधानसभा सीट पर करीब 4.73 लाख से भी ज्यादा वोटर हैं। वहीं इसमें 6 पंचायत और नगर निगम में 14 वार्ड शामिल हैं। शहरी इलाका होने की वजह से यह बिहार का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।