जवाब देना पड़ेगा, आतिशी को भेजे गए समन पर आया बांसुरी स्वराज का बयान

By अभिनय आकाश | May 28, 2024

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि कोर्ट ने आतिशी को आज समन भेजा है। उन्होंने 27 जनवरी को एक ट्वीट किया था और 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए थे कि भाजपा से इनको ऑफर मिला है। 29 जून को दोनों मामलों में उन्हें जवाब देना पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आप विधायकों को तोड़ने का बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी को तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है।

इससे पहले अप्रैल में भाजपा ने आतिशी को मानहानि का नोटिस जारी किया था, जब उन्होंने आरोप लगाया था कि उन पर पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी का सामना करने के लिए दबाव डाला गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आतिशी ने दावा किया कि ईडी उन्हें और अन्य आप नेताओं, जैसे कि सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें सूचित किया गया था कि अगर उन्होंने भाजपा की मांगों का पालन नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका, मंत्री आतिशी को कोर्ट ने भेजा समन

आतिशी ने प्रेस के दौरान कहा कि मुझसे कहा गया था कि मुझे बीजेपी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर बढ़ाना चाहिए, नहीं तो ईडी मुझे एक महीने के भीतर गिरफ्तार कर लेगी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी आप और उसके नेतृत्व को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 13 April 2026 | आज का प्रेम राशिफल 13 अप्रैल 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पुतिन-ट्रंप के कॉमन फ्रेंड को 16 साल बाद गंवानी पड़ी सत्ता, सात समंदर पार चुनाव में कैसे हो गया बड़ा उलटफेर

बिहार में सम्राट का राजतिलक! New CM के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं PM Modi और Amit Shah

Dhurandhar 2 का ऐतिहासिक धमाका! चीन और गल्फ़ के बिना भी बनी दुनिया की नंबर-1 भारतीय फ़िल्म