IPL Update: 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि अगर उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे इस टी20 टूर्नामेंट के दूसरे भाग में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा।   इस साल अप्रैल-मई में भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में कई  खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के संक्रमित होने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। स्थगन के समय टीम अपने शुरूआती आठ मैचों में से छह में जीत से 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। स्मिथ का मानना है कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के दूसरे चरण में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। स्मिथ ने कहा, ‘‘ हमें अपना अभियान वहीं से शुरू करना होगा जहां हमने पहले चरण को खत्म किया था। हम वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे और हमें इसके अच्छे नतीजे मिले थे। मुझे लगता है कि हम और भी बेहतर कर सकते हैं इसलिए हमें टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप