Nandigram से चुनाव लड़वाएंगे, शुभेंदु PM मोदी के सलाहकार को बंगाल का वित्त मंत्री बनाएंगे?

By अभिनय आकाश | May 15, 2026

समय की देवी, अंधकारमयी, युगों के चक्र को घुमाती है, धीमी गति से लेकिन निश्चित रूप से ये पोस्ट 4 मई को लोकप्रिय अर्थशास्त्री संजीव सान्याल की तरफ से  भाजपा की ऐतिहासिक बंगाल चुनावों में जीत दर्ज किए जाने के बाद पोस्ट की गई। इस रहस्यमय पोस्ट को बंगाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य की ओर इशारा माना गया। कुछ लोगों ने इसे राज्य के सत्ता गलियारों में उनके संभावित प्रवेश का संकेत भी माना, क्योंकि ऐसी अटकलें थीं कि भाजपा के पास बंगाल की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए एक मजबूत वित्तीय रणनीति का अभाव है। वैसे भी, बहुत कम लोग जानते हैं कि सान्याल स्वयं एक बंगाली हैं। अब तक बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ केवल पांच मंत्रियों ने शपथ ली है। वित्त मंत्रालय के साथ-साथ गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालयों का कार्यभार फिलहाल सुवेंदु के हाथों में है। भाजपा सरकार के सामने दुविधा यह है कि उसके पास उच्च स्तरीय आर्थिक विशेषज्ञता वाला कोई विधायक नहीं है। इसी बीच, द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य सान्याल वित्त मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal Assembly के नए अध्यक्ष बने BJP के रथिंद्र बोस, Suvendu Adhikari ने कुर्सी तक पहुंचाया

संजीव सान्याल जाने-माने अर्थशास्त्री क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के पर-भतीजे हैं।  जो भगत सिंह और चंद्रशेखर आज़ाद के गुरु थे। उनके परदादा नलिनक्षा सान्याल अविभाजित बंगाल प्रांतीय विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक थे। बीजेपी के करीबी माने जाने वाले एक अर्थशास्त्री ने 'द टेलीग्राफ' को बताया, "उनमें बंगाली जड़ों और वैश्विक अनुभव का मेल है. वह बंगाल को भावनात्मक और बौद्धिक दोनों ही स्तरों पर समझते हैं, और साथ ही यह भी समझते हैं कि आधुनिक अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक स्तर पर कैसे काम करती हैं।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे